डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान से वैश्विक बाजार में हलचल मच गई है। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच ट्रंप की चेतावनी से तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। भारत, जो तेल आयात पर निर्भर है, महंगे तेल के कारण महंगाई और परिवहन लागत में वृद्धि देख सकता है, जिससे अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
डोनाल्ड ट्रंप के फैसले या बयान से पूरी दुनिया में हड़कंप मचना कोई नई बात नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप के बयानों का असर जमीनी स्तर पर बाद में वैश्विक बाजार पर पहले पड़ता है। ईरान -इजरायल युद्ध में ईरान को धमकी देकर एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। ट्रंप ने तेहरान को खाली करने को कहा है, जिसका सीधा असर वैश्विक बाजार पर पड़ा। मंगलवार को एशियाई बाजार में तेल की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत का उछाल आया। ट्रंप के इस बयान ने ईरान-इजरायल का युद्ध समाप्त होने की संभावना को कम कर दिया है और इसी कारण बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। ट्रंप की इस चेतावनी का असर भारत पर भी हो सकता है। अगर तेल के दाम में बढ़ोतरी होती है तो भारत को भी झटका लगेगा।
भारत को लगेगा झटका
उनके ताजा बयान के बाद तेल की कीमतों में उछाल आया है। तेल की कीमतों में यह उछाल भारत जैसे देशों को भी प्रभावित कर सकता है, जो अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर तेल की कीमतों में उछाल जारी रहा तो भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल आ सकता है, जिससे महंगाई और परिवहन लागत बढ़ेगी। इससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ सकता है और साथ ही अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर
रिपोर्ट के मुताबिक तेहरान ने संकेत दिया है कि वह इजरायल के साथ तनाव कम करना चाहता है और अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता फिर से शुरू करने के लिए तैयार है, लेकिन शर्त है कि वाशिंगटन इजरायली हमलों में शामिल न हो। हालांकि अमेरिका ने भी साफ कर दिया है कि वे ईरान-इजरायल के युद्ध में शामिल नहीं होंगे।
क्या बोले ट्रंप
विश्लेषकों का मानना है कि अगर इजरायल और ईरान के बीच तनाव सीमित रहता है तो इसका बाजारों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। लेकिन ट्रंप के बयान और तेल की बढ़ती कीमतों ने भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों की चिंता बढ़ा दी है। ट्रंप ने अल्बर्टा में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही कि तेहरान को जल्दी ही खाली कर देना चाहिए। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरान समझौता करना चाहता है। अब देखना होगा कि वैश्विक बाजार में कितना उतार-चढ़ाव आता है।
डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को लास्ट वार्निंग, बोले- खाली करो तेहरान


Download Android App
Download iOS App


