अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 नवंबर को व्हाइट हाउस में नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टनबर्ग के साथ सुरक्षा मुद्दों तथा दायित्वों के बंटवारों पर चर्चा करेंगे। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। एक रिपोर्ट के द्वारा व्हाइट हाउस के शनिवार के बयान के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति तथा स्टोल्टनबर्ग नाटो सहयोगियों के रक्षा पर खर्च पर तथा अधिक न्यायसंगत बोझ बंटवारे(बर्डन शेयरिंग) के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
ट्रंप सहयोगियों के रक्षा में तथा आतंकवाद और साइबर हमलों जैसे विभिन्न खतरों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे। ट्रंप नाटो गठबंधन की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर अगले महीने नाटो नेताओं की बैठक में शामिल होने लंदन भी जा सकते हैं। ट्रंप प्रशासन ने नाटो सहयोगियों के अमेरिकी सेना का निशुल्क उपयोग करने का बार-बार आरोप लगाया है। इसके अलावा, ईरान परमाणु मुद्दे, उत्तरी सीरिया में तुर्की के सैन्य अभियान तथा उत्तरी सीरिया से अमेरिका द्वारा सैनिक लौटाने के मुद्दों पर भी मतभेद हैं।


Download Android App
Download iOS App



