डोनाल्ड ट्रंप कोरोना से संक्रमित होने के बाद पहली बार आज सार्वजनिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

Summary :

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने के बाद पहली बार शनिवार को किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने के बाद पहली बार शनिवार को किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी है। व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप आज सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
एबीसी न्यूज की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित हाने के बाद ट्रंप पहली बार शनिवार को किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम व्हाइट हाउस के जनदीक साउथ लॉन में आयोजित होगा। रविवार को  ट्रंप किसी तरह के कोई सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। 
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को एक सप्ताह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सोमवार को श्री ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। 

आखिर कब अपनी हरकतों से बाज आएगा ड्रैगन, माइक पोम्पिओ बोले- चीन ने LAC पर तैनात किए 60 हजार सैनिक

Desk Team