अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस को मध्यावधि चुनावों से महज कुछ सप्ताह पहले अपनी ही पार्टी के सदस्यों पर अभियोग चलाने को लेकर लताड़ लगाई है। सीएनएन के मुताबिक, सोमवार को सेशंस पर ट्रंप खूब बरसे और डंकन हंटर और क्रिस कॉलिन्स के खिलाफ अभियोग चलाए जाने पर दुख जताया,
जो 2016 के चुनाव के दौरान कांग्रेस में उनके समर्थक थे। उन्होंने कहा कि दोनों पर आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए क्योंकि वे रिपबिल्कन हैं। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘जेफ सेशंस द्वारा दो अत्यंत लोकप्रिय रिपब्लिकन कांग्रेसमैन की जांच को मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले बहुत चढ़ा-बढ़ाकर किया जा रहा है।’


Download Android App
Download iOS App



