पाकिस्तान के साथ लगने वाली अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सतर्क सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में एक ड्रोन देखा और फायरिंग कर पड़ोसी देश में वापस जाने के लिए उसे मजबूर कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि ड्रोन को शनिवार शाम आरएस पुरा इलाके के अरनिया सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के भारतीय हिस्से में देखा गया था। इसने कहा, “बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की, जिसके बाद वह पाकिस्तान की तरफ बढ़ गया।”
हाल के दिनों में आतंकवादियों और उनके आकाओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास भारतीय सीमा में हथियारों आदि को गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। दो महीने पहले हथियारों की एक बड़ी खेप ले जाने वाले ड्रोन को मार गिराने के बाद, सुरक्षा बल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास अतिरिक्त सतर्कता बरते हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



