इराक के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को धूल भरी आंधी चलने की वजह से एक की मौत हो गई है और 5,000 से अधिक लोग सांस लेने में तकलीफ की समस्या के साथ अस्पताल में भर्ती हुए।
इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद, ने एक बयान में कहा,‘‘पूरे इराक के अस्पतालों में 5,000 से अधिक लोग सांस लेने की समस्या के साथ भर्ती हैं, जिनमें से 2,000 इराक की राजधानी बगदाद में से हैं। एक की मौत भी हो चुकी है।’’ बयान में कहा गया कि आगे आने वाले समय में अस्पताल पहुंचने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने की भी संभावना है। पहले भर्ती हुए लोगों में अधिकतर अपना इलाज कराने के बाद जा चुके हैं।
इराक में मौसम विज्ञानी सादिक अत्तिया ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि गुरुवार आधी रात को पूर्वी सीरिया से धूल भरी आंधी आई थी, अगले कुछ घंटों में यह बगदाद में जाकर खत्म हो जाएगी और अब यह दक्षिणी रेगिस्तान की ओर बढ़गी।


Download Android App
Download iOS App



