बीजिंग: चीन के दक्षिण-पश्चिम सिचुआन प्रांत के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गयी और 175 अन्य लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने आज इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या और बढऩे की आशंका जतायी है। सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया है कि यह शक्तिशाली भूकंप कल स्थानीय समयानुसार रात के नौ बजकर 19 मिनट पर आया और भूकंप का केंद्र जमीन से 20 किलोमीटर की गहराई पर था।
जियुझागु या जियुझाई घाटी राष्ट्रीय उद्यान है जो अपने आकर्षक झरनों व अनोखे संरचना के लिए जाना जाता है। कल यहां 34,000 से ज्यादा पर्यटक आए थे। प्रांतीय सरकार ने बताया कि सिचुआन भूकंप में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 175 अन्य घायल हुए हैं। इस भूकंप में कई विदेशी नागरिकों के हताहत होने की भी खबर है।
जिसमें एक फ्रांसीसी व्यक्ति और एक कनाडाई महिला भी शामिल हैं, लेकिन इसकी सटीक संख्या के बारे में पता नहीं चल सका है। चाइना अर्थक्वेक नेटवक्र्स सेंटर (सीईएनसी) ने कहा है कि मरने वालों में पांच जियुझागु राष्ट्रीय उद्यान के पर्यटक थे।


Download Android App
Download iOS App


