स्पूफिंग मामले में राजस्थान कांग्रेस की महासचिव एवं जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक के सरकारी आवास से लोगों को ठगने की गतिविधियां चलाने के मामले की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( CBI ) से जांच कराने की मांग की है।
श्रीमती खण्डेलवाल ने आज यहां कहा कि बीजेपी विधायक मोहनलाल गुप्ता के सरकारी आवास से स्पूफिंग से सरकारी अधिकारियों के नाम से अन्य लोगों को डरा धमका कर ठगने का काम किया जा रहा था और इसमें एक बीजेपी के पूर्व विधायक का पौत्र भी शामिल है।
इस मामले में एक व्यक्ति साहिल राजपाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन विधायक गुप्ता के खिलाफ कोई जांच नहीं की जा रही जबकि ठगी का काम उनके सरकारी आवास से ही हो रहा था।
उन्होंने इस मामले की जांच CBI से कराने तथा इसमें शामिल लोगों को सख्त सजा देने की मांग भी की है।


Download Android App
Download iOS App



