लॉस एंजेलिस: रियलिटी टीवी स्टार कायली जेनर का कहना है कि प्रसिद्धि पाने के बाद उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ खो दिया है। वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, उन्होंने कहा, ”यहां एक ऐसी छवि है, जिसे बनाए रखने के लिए लगातार दबाव महसूस करते हैं। लोगों के बीच मशहूर रहने के लिए इस्टाग्राम पर हूं और मैं लोगों का मनोरंजन करने के लिए इंस्टाग्राम पर हूं और वहां जो हैं, वे मेरे दोस्त हैं।” वह सुर्खियों में बने रहना मुश्किल मानती हैं और वह इसे ‘अजीब पहलू’ मानती हैं। उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि मैंने अपने जीवन से बहुत कुछ खोया है। मेरा मजाकिया अंदाज, जब मैं 14 वर्ष की थी, तो अपनी मजेदार वीडियो पोस्ट करती थी।” उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि जब आप बड़े होने लगते हैं तो ऐसा करने पर सभी लोग नकारात्मक बातें करना शुरू कर देते हैं।’
मनोरंजन-जगत से जुडऩे के बाद बहुत कुछ खोया
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



