प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 20 करोड़ रुपए से जुड़े हवाला तथा कथित तौर पर आतंकवादियों को धन मुहैया कराने के मामले में आज श्रीनगर में कई स्थानों पर छापेमारी की।
प्रवर्तन निदेशालय के इस अभियान से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी शेख असीक अहमद के खिलाफ उनके आवास और उनसे जुड़े कम से कम तीन परिसरों में छोपमारी कर रही है।
उन्होंने कहा कि अहमद नगर स्थित शेख के आवास और श्रीनगर में अल खुदाम टूर्स एंड ट्रेवल्स कंपनी में छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने राज्य पुलिस की मदद से ये छापेमारी की। ईडी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामले की जांच कर रही है।
ईडी को हवाला तथा अन्य गैर-कानूनी लेनदेन के जरिए आतंकवाद को धन मुहैया करवाए जाने की आशंका है।


Download Android App
Download iOS App



