राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज आयकर विभाग ने ज्वैलरी और रियल स्टेट से जुडे एक व्यापारी के प्रन्द्रह से अधिक स्थानों पर छापा डाला।
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि छापे की कार्यवाही आज सवेरे सात बजे शुरू की गयी जिसमें व्यापारी के जयपुर, दिल्ली और मुम्बई के ठिकाने शामिल है।
इनमें से राजस्थान के ही 13 ठिकाने है। आयकर विभाग के अनुसार इस कार्यवाही में करोडों रूपये की अघोषित आय उजागर होने की संभावना है।
बताया जाता है कि छापे की इस कार्यवाही में राजस्थान के विभिन्न स्थानों से आयकर अधिकारियों को बुलाया गया है जिन्होंने एक साथ कार्यवाही को अंजाम दिया।


Download Android App
Download iOS App



