राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने बहुचर्चित स्पूफिंग मामले में आरोपी साहिल राजपाल को 5 दिन के पुलिस पर भेजने के आदेश दिए है।
स्पूफिंगके जरिए लोगों को ठगने के मामले में साहिल राजपाल को कल गिरफ्तार किया गया था।
जिसे आज भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में न्यायाधीश बलजीत सिंह के समक्ष पेश कर पांच दिन का रिमाण्ड मांगा था। न्यायाधीश ने 5 दिन का रिमाण्ड दे दिया।
उल्लेखनीय है कि जयपुर में भाजपा विधायक मोहन लाल गुप्ता के सरकारी आवास से स्पूफिंग के जरिए सरकारी अधिकारियों के नाम से लोगों को डरा धमका कर पैसा वसूलने की गतिविधियां चल रही थी।


Download Android App
Download iOS App



