बांग्लादेश की राजधानी में ढ़ाका आज के दिन यानि की सोमवार को भारी तीव्रता में भूकंप आया जिसके चलते आम लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बात की जानकारी मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्ण रूप से साझा की है।
ढाका में सुबह भारी तीव्रता के साथ आया भूकंप
बीएमडी के मौसम विज्ञानी काजी जेबुन्नेसा ने स्पष्ट किया कि भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में 10 किमी की गहराई में था। मौसम विज्ञानी ने कहा कि, भूकंप का केंद्र ढाका के अगरगांव भूकंपीय केंद्र से 520 किमी दूर था। भूकंप सुबह 9.02 बजे आया।

अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अभी तक क्षति या हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। बांग्लादेश, जो एक भूकंपीय क्षेत्र में बैठता है, झटके से ग्रस्त है।


Download Android App
Download iOS App



