ईरान में रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता के भूकंप ने ईरान को दहला दिया। भूकंप के बाद 17 से ज्यादा झटके महसूस किए गए जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 47 अन्य घायल हो गए। ये जानकारी आधिकारिक मीडिया की रिपोर्ट से सामने आई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ईरानी सीस्मोलॉजिकल सेंटर (आईएससी) के हवाले से एक निगरानी रिपोर्ट में कहा कि 6.4 की तीव्रता का भूकंप रविवार को दोपहर 3.37 बजे छोटे अंर्तदेशीय शहर फिन के पास उत्पन्न हुआ। दो मिनट से भी कम समय के बाद, 6.3-तीव्रता का एक आफ्टरशॉक आया, जो दक्षिणी प्रांत होर्मोजगन में उसी स्थान के बहुत करीब था।पहले झटके के बाद अगले पांच घंटों में आईएससी द्वारा दर्ज 17 भूकंपों में से आठ की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4 से 4.5 के बीच थी।
ईरानी रेड क्रिसेंट (आईआरसी) के अनुसार, 22 वर्षीय लड़की की मौत होर्मोजगन प्रांत की राजधानी बंदर अब्बास में बिजली के खंभे से गिरने से हो गई।होर्मोजगन आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने रविवार रात स्थानीय मीडिया को बताया कि 47 लोग घायल हुए हैं। होर्मोजगन में आईआरसी के प्रमुख मोख्तार सलाहपुर ने कहा कि आपातकालीन आवास के लिए आवश्यक उपकरण रात के लिए पार्कों, स्कूलों और खेलों के हॉल में तैनात किए गए और कंबल और टेंट जैसे सामान प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए।
होर्मोजगन के गवर्नर मेहदी डौस्टी के अनुसार फिन में कुछ जानवर भूकंप में मारे गए और होर्मोजगन, करमन और फार्स के कई हिस्सों में यातायात को प्रतिबंधित करना पड़ा।प्रभावित क्षेत्रों में कई लोगों की बिजली, टेलीफोन और इंटरनेट सेवाओं तक पहुंच बाधित हुई है।


Download Android App
Download iOS App



