ईरान में भूकंप के कई बार झटके महसूस किये गये । बता दे की ईरान के दक्षिण पूर्वी प्रांत करमान आया है जहां कल और आज भूकंप के कई बार झटके महसूस किये गये। भूकंप में 18 लोग घायल हो गये और करीब 20 घर क्षतिग्रस्त हो गये।
आठ लाख 20 हजार से अधिक की आबादी वाले करमान से 56 किलोमीटर दूर इलाके में कल पहली बार 5.9 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये। हांलाकि शुरु में भूकंप की तीव्रता 6.2 होने की बात कही गई थी। इसके बाद हल्के स्तर के कई झटके महसूस किये गये।
आज तड़के भी उसी इलाके में 6.0 तीव्रता वाले भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक एक बजे के बाद आए सबसे ताजे भूकंप का केंद, करमान से 64 किलोमीटर उत्तर में महज दस किलोमीटर की गहराई में स्थित था। ताजे भूकंप के कारण हुए जान-माल के नुक्सान के बारे में अभीतक कुछ पता नहीं चल सका है। लोगों के सोने का समय होने और अंधेरा होने के कारण भी भूकंप से नुकसान का पता नहीं चल रहा है।
सरकारी मीडिया ने इससे पहले खबर दी थी कि कल सुबह आए भूकंप में किसी की मौत नहीं हुई लेकिन 18 लोग घायल हो गये। सरकारी मीडिया की ओर से पोस्ट किए गए चित्रों में भूकंप प्रभावित इलाके में इमारतों के गिरने के भय से सड़कों पर खड़ लोगों के समूह दिखाई दे रहे हैं। मीडिया के मुताबिक 20 क्षतिग्रस्त भवनों में से अधिकांश पुराने थे। चित्रों में क्षतिग्रस्त दीवारें भी दिखाई दे रही हैं।
गत सोमवार को भी पश्चिम ईरान के उसी इलाके में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। सरकारी मीडिया ने रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता छह आंके जाने का दावा किया जबकि यूएसजीएस ने उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 होने की बात कही। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले माह ईरान के इसी इलाके में 7़ 3 की तीव्रता वाला भूकंप आया था जिसमें कम से कम 530 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों घायल हुए थे।
राष्ट्रपति हसन रुहानी के कट्टर विरोधियों ने गत माह आए भूकंप के दौरान सरकारी रवैये की तीखी आलोचना करते हुए इसे अत्यंत धीमा और अपर्याप्त बताया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



