दक्षिण पश्चिम चीन के शिचुआन प्रांत के क्युइंगबाइजिआंग जिले में सोमवार को 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने स्थिति से निपटने के लिए अपात कदम उठाए हैं। चीनी भूकंप नेटवर्ट केन्द्र (सीईएनसी) के अनुसार भूकंप का केन्द्र 30.74 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 104.46 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 21 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
भूकंप प्रभावित क्षेत्र के लिए कुल 150 राहतकर्मी और 34 वाहन भेजे गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक किसी के हताहत होने अथवा संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। जिनतांग काउंटी के निवासी जेहांग शुन ने बताया,‘‘भूकंप के झटके 10 से ज्यादा सेकेंड के लिए महसूस हुए और मेरा पलंग हिल रहा था।’’
चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी, 361 लोगो की मौत
प्रांत की राजधानी के चेंगदू शहरी इलाके में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह स्थान भूकंप के केन्द्र से 38 किलोमीटर दूर है। एक निवासी ने बताया कि भूकंप के बाद बहुत से लोग घरों के बाहर ही रहे और चेहरों पर मास्क लगाए हुए थे। कुछ लोगों ने कार के अंदर रजाई ओढ़ कर रात बिताई।


Download Android App
Download iOS App



