पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत और उत्तरी इलाकों में सोमवार को भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(पीडीएमए) के प्रवक्ता तैमूर अली ने बताया कि पेशावर, मलाकंड, मरदान, चरसड्डा और अटोक में भूकंप के झटके महसूस किये गए।
उत्तर प्रदेश :मऊ में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 10 लोगों की मौत
जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। इसके अलावा शांगला, कोहिस्तान, बट्टाग्राम, तोरघार, स्वत और देश के अन्य उत्तरी इलाकों में भी स्थानीय निवासियों ने भूकंप के झटके महसूस किए गए। अली ने बताया कि भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। पीडीएमए भूकंप से किसी नुकसान की विस्तृत जानकारी के लिए जिले के अधिकारियों के साथ संपर्क में है।


Download Android App
Download iOS App



