दुनियाभर में कोरोना वायरस के कहर के बीच नेपाल में भूकंप आया है। नेपाल स्थित भक्तपुर जिले के अनंतलिंगेश्वर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये,जिसके बाद लोग अपने घरों के बाहर आ गए. मिली जानकारी के अनुसार अनंतलिंगेश्वर के पास सुबह करीब 8:14 मिनट पर 3.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया।
रेलवे ने जारी की एक जून से चलने वाली 200 ट्रेनों की लिस्ट, आज से होगी टिकट बुकिंग
बता दें कि इससे पहले दिल्ली में 15 मई को भूकंप के महसूस किए गए थे। जिसका केंद्र उत्तरी दिल्ली के पीतमपुरा में था। इससे पहले 10 मई को दिल्ली में 3.5 रिक्टर स्केल की तीव्रता वाला भूकंप आया था। उस दिन दिल्ली के कई इलाकों में आंधी-तूफान ने दस्तक दी थी। 13 अप्रैल को 3.5 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसकी गहराई दिल्ली एनसीआर में 8 किलोमीटर थी। ठीक उसी के अगले दिन यानी 14 अप्रैल को भी कम तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई थी।


Download Android App
Download iOS App



