पश्चिमी नेपाल के पोखरा शहर में शनिवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर चार थी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। किसी तरह के जान-ओ-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
भूकंप का केंद्र पोखरा में था और इसके झटके आसपास के जिलों में भी महसूस किए गए।
7.8 तीव्रता का झटका
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र ने एक बयान में कहा, “ शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पश्चिमी नेपाल में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया जिसका केंद्र पोखरा के पास था। नेपाल में अब तक का सबसे भीषण भूकंप 2015 में आया था। तब 7.8 तीव्रता का झटका आया था जिसमें नौ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी तथा 10 लाख से ज्यादा ढांचे क्षतिग्रस्त हुए थे।


Download Android App
Download iOS App


