नेपाल में भूकंप के झटके, जानमाल को कोई हानि नहीं

Summary :

अधिकारी ने कहा कि भूंकप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि भूकंप शक्तिशाली था, जिसकी वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

काठमांडू :  नेपाल में काठमांडू घाटी में शनिवार को मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। काठमांडू के आसपास शाम चार बजकर 15 मिनट पर महसूस किये गए झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई है। 
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, भूकंप का केन्द्र राजधानी से 15 किलोमीटर पूर्व में बख्तापुर जिले के दूधपति में स्थित था। 
अधिकारी ने कहा कि भूंकप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि भूकंप शक्तिशाली था, जिसकी वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। 

Desk Team