कोलंबो : श्रीलंका की एक अदालत ने पिछले साल ईस्टर संडे पर श्रीलंका में हुये सबसे घातक हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 61 इस्लामी चरमपंथियों की हिरासत गुरुवार को 12 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी। पिछले साल 21 अप्रैल को नौ आत्मघाती हमलावरों ने कई सिलसिलेवार विस्फोटों को अंजाम दिया था, जिनमें आठ भारतीयों सहित 258 लोग मारे गए थे।
पुलिस ने बताया कि 61 संदिग्ध नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि बट्टिकलोआ उच्च न्यायालय ने 12 फरवरी तक उनकी हिरासत बढ़ा दी।
इस्लामिक स्टेट ने ईस्टर हमलों की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन सरकार ने बम विस्फोट के लिए एनटीजे को दोषी ठहराया। श्रीलंका सरकार ने 27 अप्रैल को एनटीजे पर प्रतिबंध लगा दिया और इसे आतंकवादी संगठन घोषित किया। उस हमले के सिलसिले में अब तक करीब 300 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App


