अमेरिका में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 4000 के पार, 3 दिन में दुगना हुआ आंकड़ा

Summary :

शनिवार को मृतकों की संख्या 2010 थी। जो बुधवार को बढ़कर दुगनी हो गई। वहीं अमेरीका में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 188,578 है।

कोरोना वायरस (कोविड-19) दुनिया के 190 से ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। विश्व के 42 हजार से ज्यादा लोग काल के गाल में समा गए हैं। वहीं विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति अमेरिका में पिछले तीन दिन के अंदर कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा दुगना यानी 4076 पहुंच गया है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 4,076 तक पहुंच गई है जो कि शनिवार को दर्ज की गई संख्या से दोगुना है। शनिवार को मृतकों की संख्या 2010 थी। जो बुधवार को बढ़कर दुगनी हो गई। वहीं अमेरीका में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 188,578 है। 

दुनिया भर में कोरोना वायरस से 858,669 लोग संक्रमित, अबतक 42,151 की हुई मौत

अमेरिका में मृतकों की संख्या मंगलवार को चीन में मरने वाले लोगों की संख्या से अधिक हो गई थी। हालांकि इटली और स्पेन में मृतकों की संख्या अधिक दर्ज की गई है। चीन में ही कोरोना वायरस का मामला सबसे पहले सामने आया था। चीन में कोरोना से 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं इटली में मरने वालों की संख्या 12,428 पहुंच गई है।

Desk Team