दक्षिणपूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में मंगलवार को एक अपहृत बस ने राहगीरों को कुचल दिया जिससे इस हादसे में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम आठ व्यक्तियों की मौत हो गई और 22 अन्य जख्मी हो गए। एक व्यक्ति ने चाकू से बस के चालक पर हमला किया।
सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक यह घटना फुजियान प्रांत के लोंगयान में हुई । संवाद समिति ने बताया कि बस को हाईजैक कर लिया गया था ।
अफगानिस्तान : काबुल में सरकारी परिसर में आतंकी हमला, 43 की मौत
सरकारी टेलीविजन चैनल सीजीटीएन ने ट्वीट किया, ‘‘आठ व्यक्तियों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।’’
एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है जिसके पास चाकू था। जांच जारी है। पुलिस ने हमलावर की पहचान अभी तक नहीं की है। चीन में हाल के वर्षों में इस तरह के हमले हुए हैं। पूर्व की घटनाओं में स्कूली बसों को निशाना बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



