चीन के हुबेई प्रांत की सरकार ने वुहान शहर में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय लोगों के शहर छोड़ने पर अस्थाई रुप से रोक लगा दी है। कोरोना वायरस से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही चीन में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हुबेई प्रांत की सरकार ने वुहान शहर में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय लोगों के शहर छोड़ने पर अस्थाई रुप से रोक लगा दी है, ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए वुहान प्रांत में सार्वजनिक स्थानों पर निकलने से पहले सभी लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य घोषित किया गया है। स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, बसों और मैट्रो को निलंबित किया जायेगा। साथ ही गुरुवार से स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों से यात्राएं होगी। हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में एक करोड़ 10 लाख लोग रह रहे है।


Download Android App
Download iOS App



