रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ और अन्य अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों को एक पत्र लिखकर रूस पर लगे प्रतिबंध को समाप्त करने को कहा है, अन्यथा इससे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) खतरे में पड़ सकता है।
रूस पर लगे प्रतिबंध को समाप्त करे
रॉसकॉस्मॉस के प्रमुख दमित्री रोगोज़िन ने शनिवार को ट्वीट करके कहा कि पत्र में अमेरिकी, कनाडाई और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसियों से अपील की गयी है कि वे अंतरिक्ष केंद्र को चालू रखें। उन्होंने अपनी अपील को एक नक्शे के जरिये प्रदर्शित किया है, जिसमें आईएसएस के ‘उड़ान मार्ग’ और उसके गिरने के संभावित क्षेत्र को दर्शाया गया है और कहा गया है कि यह रूस के शायद ही किसी हिस्से में गिरेगा। अंतरिक्ष केंद्र में फिलहाल नासा के चार, रूस के दो और एक यूरोपीय अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं।


Download Android App
Download iOS App


