यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयन ने 24 अप्रैल की सुबह भारत की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह उनका अध्यक्ष बनने के बाद पहला भारत दौरा है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ एक जीवित शक्ति से भरे सामरिक साझेदारी संबंधों को साझा कर रहे हैं। दोनों ने राजनीति और रणनीति, व्यापार और वाणिज्य, मौसम और सतत विकास, डिजिटल व तकनीक आदि क्षेत्रों में विस्तृत सहयोग किए हैं।
गौरतलब है कि यूरोपीय संघ भारत का तीसरा बड़ा व्यापारिक साझेदार और भारत का दूसरा बड़ा निर्यात बाजार है। अब करीब 6 हजार यूरोपीय उद्यम भारत में मौजूद हैं और भारत में लोगों को 17 लाख प्रत्यक्ष और 50 लाख अप्रत्यक्ष नौकरी के मौके देते हैं।


Download Android App
Download iOS App



