यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी शहर सूमी से लोगों की निकासी का कार्य अब सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी यूक्रेन की राजधानी कीव ने दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के कार्यालय के उप प्रमुख, किरीलो टाईमोशेनको के हवाले से बुधवार को बीबीसी ने बताया, लगभग 5,000 लोग और 1,000 से अधिक निजी वाहन लोगों की सुरक्षा में लगे हुए हैं।
वीडियो की स्वतंत्र रूप से अभी पुष्टि नहीं
बुधवार सुबह अपने टेलीग्राम अकाउंट पर, टाईमोशेनको ने एक रेलवे स्टेशन पर लोगों के पहुंचने की फुटेज पोस्ट की। हालांकि, उन्होंने कोई और विवरण नहीं दिया। वीडियो की स्वतंत्र रूप से अभी पुष्टि नहीं की गई है।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को रूसी हवाई हमलों में तीन बच्चों सहित 22 लोग मारे गए थे। भारत सरकार ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे सभी 694 भारतीय छात्रों को यूक्रेन सरकार के सहयोग से सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



