उत्तरी चीन की एक केमिकल फैक्टरी के नजदीक धमाके और आग लगने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य जख्मी हो गए।
हादसा बीजिंग से 200 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित शहर झांगजियाकू में हेबेई शेंघुआ केमिकल कंपनी के नजदीक हुआ जिसमें 50 छोटे-बड़े ट्रक भी जल गए। स्थानीय प्रचार विभाग ने अपने वेइबो सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।
ग्लोबल वार्मिंग पर ट्वीट को लेकर किशोरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लिया आड़े हाथ
धमाका देर रात करीब 12 बजकर 41 मिनट पर हुआ। धमाके के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
सरकारी प्रसारक सीजीटीएन ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें ट्रकों और कारों के जले हुए हिस्से सड़क पर बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी हादसे की वजह नहीं पता चल पाई है। घटनास्थल पर खोज और बचाव का काम जारी है।


Download Android App
Download iOS App




