पटना : प्रतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के बिहार प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि पार्टी बिहार में सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी करेगी। देश में जो स्थिति बनी हुई है उसमें समाजवादी विचारधारा विकल्प के रूप में होगी। चुनाव के समय भाजपा अयोध्या मुद्दा उठाकर जनता को भडक़ाने का काम करती है। जातिवाद में बांटने का काम किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व वि धायक सिद्धनाथ राय ने कहा कि बिहार समाजवादी आन्दोलन का गढ़ रहा है।
देश के राजनैतिक परिवर्तनों की लड़ाई में लोहिया के विचारधरा वाले नेताओं की अग्रणी भूमिका रही है। बिहार की राजनीति और राजनीतिक दलों का अस्तित्व गैर समाजवादी विचारों पर चलने वाला हो गया है। समता, समरसत्ता एवं गरीब विरोधी नीतियां राज्य सरकारों द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 9 दिसम्बर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में पार्टी की पहली रैली में बिहार से हजारों कार्यकत्र्ता वहां पहुंचेंगे। इस अवसर पर मुन्ना कुमार, गिरीजेश्वर प्रसाद यादव, निरंजन सिंह चौहान, अमन कुमार यादव समेत अन्य उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



