मिजोरम में करीब 73 प्रतिशत मतदान

Summary :

मिजोरम विधानसभा के लिए बुधवार को हुए चुनाव में करीब 73 प्रतिशत मतदान हुआ लेकिन इसमें वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि कई मतदान

मिजोरम विधानसभा के लिए बुधवार को हुए चुनाव में करीब 73 प्रतिशत मतदान हुआ लेकिन इसमें वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुयी थीं। मुख्य चुनाव अधिकारी आशीष कुंद्रा ने यह जानकारी दी।

प्रदेश की सभी 40 सीटों के लिये मतदान कराया गया । उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सबसे ज्यादा 81 प्रतिशत मतदान सेरछिप सीट पर होने की खबर है। इस सीट पर मुख्यमंत्री ललथनहवला चुनाव लड़ रहे हैं।

भरतपुर में बोले PM मोदी – विकास के लिए कांग्रेस को विदा करना जरुरी

त्रिपुरा के राहत शिविरों में रह रहे ब्रू लोगों ने मामित जिले के कन्ह्मून गांव में मतदान किया। वहां 52 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।

चुनाव से करीब दो सप्ताह पहले एसबी शशांक की जगह कार्यभार संभालने वाले कुंद्रा ने कहा, ‘‘मैं मिजो लोगों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों के लिए बधाई देता हूं।

मिजो सिविल सोसाइटी, खासतौर पर यंग मिजो एसोसिएशन को मेरा विशेष आभार। उन्होंने हरसंभव तरीके से चुनाव अधिकारियों की मदद की…।’

Desk Team