भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने थाईलैंड के सबसे पवित्र बौद्ध मंदिर माने जाने वाले एमराल्ड बुद्ध मंदिर की यात्रा की है। उन्होंने कहा कि भारत और थाईलैंड के बीच समकालीन साझेदारी इतिहास और संस्कृति पर आधारित है। जयशंकर 9वीं भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार को वहां पहुंचे।
शानदार रामायण भित्ति चित्र को देखा
उन्होंने एक विशाल भित्ति चित्र को देखते हुए अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बैंकाक में एमराल्ड बुद्ध के मंदिर में शानदार रामायण भित्ति चित्र को देखा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘थाईलैंड के साथ हमारी समकालीन साझेदारी काफी कुछ इतिहास और संस्कृति पर आधारित है।’’ थाईलैंड में बौद्ध धर्म सबसे बड़ा धर्म है, जिसका पालन 93% आबादी करती है। थाई संविधान में थाईलैंड एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है।


Download Android App
Download iOS App



