भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के विवादास्पद बयान को खारिज करते हुए कहा कि वह अपने देश में मौजूद आतंकवादियों को भारत के खिलाफ हमले के लिए उकसाने और युद्धोन्माद पैदा करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। भारत ने यह भी कहा कि ऐसी दशा में उसे सीमा पार आतंकी हमले का दृढ़ता से निर्णायक जवाब देने का पूरा हक है। श्री कुरैशी ने कहा है कि उन्हें विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि भारत इस माह पाकिस्तान पर हमला करेगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां कहा कि भारत पाकिस्तान के विदेश मंत्री के गैरजिम्मेदाराना एवं बेतुके बयान को खारिज करता है जिसका मकसद केवल युद्धोन्माद पैदा करना है। ऐसा प्रतीत होता है कि वह सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों का भारत में हमला करने के लिए आह्वान कर रहे हैं।
पकिस्तान ने सदभावना के तहत 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया
श्री कुमार ने कहा,‘‘ऐसी दशा में भारत के पास सीमा पार आतंकी हमले का दृढ़ता से निर्णायक जवाब देने का पूरा हक है।’’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान को यह स्पष्ट कर दिया गया है कि वह भारत में सीमा पार आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी से खुद को दूर नहीं कर सकता है।
पाकिस्तान को अपने क्षेत्र में होने वाले मुख्य मुद्दे को टालने के लिए उनमादी बयान देने के बजाय सभी क्षेत्रों से संचालित आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय कदम उठाने की जरूरत है विशेषकर सीमा पार आतंकवाद के विरूद्ध।
पाकिस्तान को आसन्न आतंकी हमलों के बारे में किसी भी कार्रवाई और विश्वसनीय खुफिया जानकारी को साझा करने के लिए स्थापित राजनयिक और डीजीएमओ चैनलों का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



