सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के मुख्य कार्याधिकारी मार्क जुकरबर्ग 11 अप्रैल को संसद की समिति के समक्ष हाजिर होंगे। वाणिज्य विषयक संसदीय समिति ने आज यह घोषणा की।
फेसबुक उपयोक्ताओं की निजी जानकारी के कथित दुरुपयोग के केंब्रिज एनालिटिक घपले के सामने आने के मद्देनजर जुकरबर्ग की यह पेशी हो रही है। समिति ने उम्मीद जताई कि इस सुनवाई से ग्राहक डेटा गोपनीयता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर रोशनी पड़ेगी।
उल्लेखनीय है कि उपयोक्ताओं से जुड़ी जानकारी तीसरे पक्ष को देने के इस मामले को लेकर फेसबुक की खूब किरकिरी हुई है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



