फेसबुक ने मंगलवार को कहा कि इसने ऐसे 453 अकाउंट्स, 103 पेज, 78 ग्रुप और 107 इंस्टाग्राम अकाउंट्स हटाए हैं जिन्हें पाकिस्तान से संचालित किया जाता था और इनके द्वारा मूलत: भारत में भ्रामक व गलत जानकारियों का प्रसार किया जाता था।
ये ज्यादातर फर्जी नामों से बने हुए अकाउंट्स थे जिनमें भारत से भी कुछ लोगों के होने का दावा किया जा रहा है। ये कंटेंट पोस्ट करने के साथ ही भारतीय सेना के कुछेक फैन पेज और ग्रुप को भी मैनेज करते थे। फेसबुक ने अपने एक बयान में कहा, “ये प्राथमिक तौर पर हिंदी और अंग्रेजी में स्थानीय खबरें और वर्तमान में हो रही घटनाओं के अलावा मीम्स भी पोस्ट करते थे।
फेसबुक ने ये भी कहा, इनके द्वारा पाकिस्तान और भारत में राजनीतिक मुद्दों की भी जानकारी दी जाती थी जिनमें चीन के प्रति भारत की नीतियां, भारतीय सेना, भारत सरकार और इनके द्वारा कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की निंदा इत्यादि विषय शामिल रहे हैं।”
कंपनी ने अपनी आतंरिक जांच में इस नेटवर्क को संदेहजनक पाया जिसका व्यवहार क्षेत्र में अप्रामाणिक है। फेसबुक ने अपने समन्वित अमानवीय व्यवहार रिपोर्ट (अगस्त 2020) में कहा, “हम इस तरह की गतिविधियों को ढूंढ़कर, उन्हें हटाए जाने की दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन जैसा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि यह एक जारी रहने वाला प्रयास है।”


Download Android App
Download iOS App



