फेसबुक ने वेबसाइट मालिकों और डेवलपर्स के लिए एक नए टूल की घोषणा की है, जो उन्हें उनके प्लेटफार्म पर फिशिंग हमलों के बारे में सचेत करेगा। फेसबुक के सुरक्षा इंजीनियर डेविड हुआंग और सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स बाटरेज निमजुरा और एमी जू ने बुधवार देर रात ब्लॉग पोस्ट में कहा,
‘हम अपने ‘सर्टिफिकेट पारदर्शिता निगरानी’ उपकरण की क्षमताओं का विस्तार कर रहे हैं ताकि डेवलपर्स के लिए नए डोमेन के बारे में सीखना आसान हो जो दुर्भावनापूर्ण ढंग से फिशिंग हमले करने के लिए बनाए गए हैं।’ फिशिंग वेबसाइट लोगों से धोखे से उनके पासवर्डस,
क्रेडिट कार्ड नंबर्स और अन्य संवेदनशील सूचनाओं को निकलवाने के लिए बनाई जाती है। फेसबुक ने इस टूल की घोषणा सैन जोस में चल रहे एफ8 सालाना डेवलपर सम्मेलन में की, जो वेबसाइट मालिकों को इन धोखाधड़ी की कोशिशों की जानकारी देगी। पोस्ट में कहा गया कि इन टूल के प्रयोग से डेवलपर्स सर्टिफिकेट के बारे में जान सकते हैं कि कहीं उनका दुष्प्रयोग तो नहीं हो रहा है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



