ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने रविवार को चेताया कि यदि देश की संसद ब्रेक्जिट समझौते (यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने) को नामंजूर करती है तो ब्रिटेन यूरोपीय संघ में बना रहेगा और विपक्षी दल लेबर पार्टी देश में सत्ता में आ जायेगी।
मे का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि उनकी सरकार को आशंका है कि संसद में प्रस्ताव बड़े मत से खारिज हो सकता है। उन्होंने ने ईयू से बाहर होने का पक्का समझौता पिछले महीने किया था। इसको मंजूरी के लिये संसद में रखा जायेगा।
इंडोनेशिया में भूस्खलन से चार मरे, बाढ़ से 236 लोग बेघर
मे ने ‘मेल ऑन संडे’ से कहा कि समझौता खारिज होने का मलतब है नो-ब्रेक्जिट यानी ब्रिटेन का यूरोपीय संघ में बने रहना, इससे देश में गंभीर अनिश्चितताएं पैदा होने की आशंका है।’
उन्होंने कहा,’हमारे यहां विपक्ष का एक ऐसा नेता हैं, जिसे देश में सिवाये चुनाव की स्थिति पैदा करने के अलावा कुछ और नहीं सूझता है। उसे इससे मतलब नहीं है कि इससे देश को कितना बड़ा नुकसान होगा… मेरा मानना है कि जेरेमी कोर्बिन के हाथ में सत्ता जाना एक ऐसा खतरा है जो हमें महंगा पड़ सकता है।
विपक्षी लेबर पार्टी के छाया मंत्री जॉन ट्रिकेट ने स्काई न्यूज को बताया, ‘मेरी राय में प्रधानमंत्री के पास समय बहुत कम बचा है और यदि आप मुझे यह बता सके कि वह (मे) मंगलवार की शाम को प्रधानमंत्री रहेंगी या नहीं तो हम अपनी आगे की योजना बता सकते हैं।’


Download Android App
Download iOS App



