इस सप्ताह की शुरुआत में काबुल के एक गुरुद्वारे पर हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों ने अफगानिस्तान की सरकार से इस हमले की जांच शुरू करने की मांग की है।
इस्लामिक स्टेट खुरासान (आईएसकेपी) ने बुधवार सुबह काबुल के शोरबाजार इलाके में सिख गुरुद्वारे पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें सिख समुदाय के कम से कम 25 लोग मारे गए थे। जहां एक आत्मघाती हमलावर ने प्रवेश द्वार पर खुद को उड़ा लिया था, वहीं लगभग 150 लोग अंदर थे, तब तीन आईएस आतंकवादियों ने गुरुद्वारे पर हमला बोल दिया।
गुरुवार को एक पीड़ित के रिश्तेदार दीप सिंह के हवाले से कहा, हम जांच चाहते हैं। हमारे लोग मारे गए हैं। परिवार के एक अन्य सदस्य अंदर सिंह ने कहा, आपने किस किताब में एक मस्जिद और एक धर्मशाले पर हमला करने की बात पढ़ी है।
यह किस धर्म में होता है? गुरुद्वारे में पढ़ने वाले बच्चों ने कहा कि बंदूकधारियों ने उनके शिक्षकों को उनके सामने मार डाला। टोलो न्यूज ने एक प्रत्यक्षदर्शी गुरजीत के हवाले से कहा, तीन लोग यहां आए। उन्होंने हमें नहीं देखा और हम मारे नहीं गए। काश, मैं मारा गया होता। हम एक कमरे में छिपे थे।


Download Android App
Download iOS App


