पॉलैंड ने बुधवार को देश में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि की। वायरस से संक्रमण को लेकर देश में करीब 70 लोगों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री लुकासज सजूमोवस्की ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि संक्रमित व्यक्ति हाल ही में जर्मनी गया था। उसकी जान को कोई खतरा नहीं है।
उन्होंने इस बात का संकेत भी दिया कि व्यक्ति उम्रदराज नहीं है। बुजुर्गों के इससे पीड़ित होने पर जान का खतरा अधिक रहता है।
गौरतलब है कि दुनियाभर में इससे तीन हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और इससे करीब 92,000 लोग संक्रमित हैं। सजूमोवस्की ने बताया कि अस्पतालों में 68 लोगों की संक्रमण को लेकर जांच की जा रही है। करीब 500 लोगों को पृथक रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



