अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति सिबगतुल्ला मोजद्देदी को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां उनके पैतृक कब्रिस्तान में बुधवार को दफना दिया गया।
मोजद्देदी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात को 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। मंगलवार को उनके परिवार ने यह जानकारी दी।उन्होंने सोवियत संघ से लड़ाई लड़ी थी और 1992 में अफगान कम्युनिस्ट शासन के पतन के बाद देश के अंतरिम राष्ट्रपति बने थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी, उनके पूर्ववर्ती हामिद करजई और कैबिनेट मंत्रियों सहित सैकड़ों लोगों ने प्रेसिडेंशियल पैलेस में विशेष प्रार्थना में भाग लिया। मोजद्देदी जेबा-ए-नेजत-ए-मिल्ली (नेशनल लिबरेशन फ्रंट) के संस्थापक और नेता भी थे। मोजद्देदी को श्रद्धांजलि देते हुए गनी ने उनके निधन को राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति बताया और बुधवार को राष्ट्रीय शोक दिवस के रूप में घोषित किया।


Download Android App
Download iOS App



