पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा बाइडेन और कमला हैरिस के लिए करेंगे प्रचार

Summary :

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले सप्ताह पेनसिल्वेनिया में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के लिए प्रचार करेंगे।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले सप्ताह पेनसिल्वेनिया में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के लिए प्रचार करेंगे। बाइडेन के प्रचार अभियान की ओर से यह जानकारी दी गयी। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यहां अपने समर्थकों से कहा कि ओबामा ‘प्रभावशाली प्रचारक नहीं हैं’’ और यह अच्छी खबर है क्योंकि 2016 में उन्होंने बेकार काम किया था इसलिए ‘‘मैं आपका राष्ट्रपति हूं’’। 
ओबामा के दोनों कार्यकाल में बाइडेन उप राष्ट्रपति थे। ओबामा ने बाइडेन और कमला हैरिस के लिए ऑनलाइन प्रचार किया है हालांकि यह पहली बार होगा जब 59 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जनता के बीच जाकर उनके लिए प्रचार करेंगे। अपनी वाक्पटुता के कारण ओबामा आज भी बड़े पैमाने पर भीड़ जुटाने में समर्थ नेता हैं। 
शुक्रवार दोपहर बाइडेन की ओर से एक वक्तव्य में कहा गया, ‘‘बुधवार, 21 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति ओबामा, जो बाइडेन और कमला हैरिस के लिए प्रचार की खातिर फिलाडेल्फिया और पेन्सिलवेनिया जाएंगे।’’ ताजे ओपिनियन पोल के मुताबिक बाइडेन अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से औसतन नौ से अधिक अंकों से आगे चल रहे हैं। 

बलिया मामले का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अब भी फरार, रखा गया 25 हजार का इनाम

Desk Team