मिस्र ने दक्षिणी शहर लक्जर में एक शाही सुनार का फराओ काल का एक मकबरा खोजने का ऐलान किया है। यह मकबरा 18वें राजवंश के काल यानी 3,500 साल से ज्यादा वक्त पहले का है। यह मकबरा नील नदी के पश्चिमी तट पर स्थित उस कब्रिस्तान में है जिसमें कुलीन जनों और शीर्ष सरकारी अधिकारियों को दफनाया जाता था।
पुरावस्तु मंत्री खालेद अल-अनाने ने कहा कि मकबरा अच्छी हालत में नहीं है, लेकिन इसमें सुनार और उसकी पत्नी की ममीज हैं और इन ममीज पर लगाया जाने वाला पारंपरिक मुखौटा भी है। उन्होंने बताया कि इस मकबरे के एक अन्य तल पर 21 वें और 22 वें राजवंश काल के अन्य मिस्रवासियों की ममीज भी हैं।


Download Android App
Download iOS App





