KTMF (कश्मीर व्यापार और निर्माता महासंघ) ने कश्मीर के श्रीनगर और शहरे खास में बार बार कर्फ्यू जैसे प्रतिबंधों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि यह घाटी में व्यापारिक गतिविधियों को तबाह करने की साजिश का हिस्सा है।
महासंघ के अध्यक्ष हाजी मुहम्मद यासीन खान ने आज जारी एक बयान में कहा कि व्यापारिक समुदाय के कारोबार को ठप करके उनके जीवन यापन कें रास्ते बंद कर सड़कों पर रहने को मजबूर किया जा रहा है।
कश्मीर आर्थिक गठबंधन के प्रमुख खान ने कहा कि बार बार के अघोषित कर्फ्यू जैसे प्रतिबंधों के कारण पुराने शहर में व्यापारिक गतिविधियां ठप हो गई हैं और हर सभ्य नागरिक जानता है कि इन क्षेत्रों में बार बार कर्फ्यू लगाया जाता है लेकिन राज्य सरकार इन्हें प्रतिबंधों का नाम देती है ताकि लोगों को बरगलाया जा सके।
उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह पुराने शहर के नागरिकों को जीने का अधिकार दे और यदि इन प्रतिबंधों को हटाया नहीें जाता है तो कश्मीर के व्यापारियों के पास सड़कों पर उतरने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।


Download Android App
Download iOS App



