फ्रांस ने इस्लामिक कट्टरपंथ के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। देश के उत्तरी हिस्से में इमाम के भड़काऊ उपदेशों के बाद फ्रांस सरकार ने एक मस्जिद को बंद करने का आदेश दिया है। इमाम ने अपने भाषण में नफरत को भड़काया था और जिहाद का बचाव किया था।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह पेरिस के उत्तर में करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ब्यूवैस नाम के शहर में यह मस्जिद अब अगले छह महीनों तक बंद रहेगी। क्योंकि मस्जिद के इमाम नफरत भरे उपदेश देते हैं और लोगों को हिंसा और जिहाद की रक्षा के लिए उकसाते हैं।
फर्नेस सरकार ने यह कदम ऐसे वक़्त में उठाया है जब गृह मंत्री गेराल्ड डारमनिन ने दो सप्ताह पहले कहा था कि उन्होंने इस मस्जिद को बंद करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह इमाम अपनी तकरीरों में ईसाइयों, समलैंगिकों और यहूदियों को निशाना बना रहा था। ये अस्वीकार्य है।
तालिबान के नए फैसले के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, अतंराष्ट्रीय समुदाय से की सरकार को मान्यता न देने की अपील
स्थानीय अधिकारी कानूनी तौर पर कार्रवाई करने से पहले 10 दिनों तक सूचना इकट्ठा करने के लिए बाध्य थे, लेकिन मंगलवार को मिली जानकारी के मुताबिक, यह मस्जिद अब दो दिनों के अंदर बंद हो जाएगी। स्थानीय अखबरने इसी महीने एक रिपोर्ट में बताया था कि मस्जिद के इमाम ने हाल ही में इस्लाम कबूला है।
वहीं, मस्जिद का रखरखाव करने वाले एसोसिएशन के वकील समीम बुलाकी ने कहा कि वह मस्जिद बंद करने के आदेश के खिलाफ अगल 48 घंटों में कोर्ट में अर्जी दायर करेंगे। खबरों के मुताबिक, मस्जिद के इमाम अपने उपदेशों में जिहाद को लोगों का कर्तव्य बताता है और पश्चिमी देशों के खिलाफ लड़ने वाले लड़ाकों को हीरो की उपाधि तक देता है। इमाम ने गैर-मुस्लिमों को दुश्मन तक कहा है।


Download Android App
Download iOS App


