अमेरिकी जाने वालो के लिए के लिए खुशखबरी, वीजा प्रतीक्षा समय में कटौती US ने नयी पहल शुरू की

Summary :

भारत में वीजा प्रक्रिया में देरी को कम करने के उद्देश्य से अमेरिका ने पहली बार आवेदन करने वालों के लिए विशेष साक्षात्कार का समय निर्धारित करने और कांसुलर स्टाफ की संख्या बढ़ाने सहित नयी पहल की हैं।

भारत में वीजा प्रक्रिया में देरी को कम करने के उद्देश्य से अमेरिका ने पहली बार आवेदन करने वालों के लिए विशेष साक्षात्कार का समय निर्धारित करने और कांसुलर स्टाफ की संख्या बढ़ाने सहित नयी पहल की हैं।
प्रतीक्षा समय में कटौती करने की प्राथमिकता
वीजा प्रतीक्षा को कम करने के बहु-आयामी दृष्टिकोण के तहत दिल्ली में अमेरिकी दूतावास और मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में वाणिज्य दूतावासों ने 21 जनवरी को ‘‘विशेष शनिवार साक्षात्कार दिवस’’ ​​आयोजित किया।
अमेरिकी दूतावास ने रविवार को कहा, ‘‘21 जनवरी को भारत में अमेरिकी मिशन ने पहली बार वीजा आवेदकों के लिए प्रतीक्षा समय को कम करने के एक बड़े प्रयास के तहत विशेष शनिवार साक्षात्कार दिवस की श्रृंखला में पहला विशेष साक्षात्कार किया।’’
इसने एक बयान में कहा, ‘‘नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास और मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में वाणिज्य दूतावासों ने शनिवार को उन आवेदकों को समायोजित करने के लिए वाणिज्य दूतावास संचालन शुरू किया, जिन्हें वीजा साक्षात्कार की आवश्यकता है।’’ आने वाले महीनों में कुछ निश्चित शनिवार को होने वाले साक्षात्कार के लिए मिशन ‘‘अतिरिक्त स्लॉट’’ उपलब्ध कराना जारी रखेगा।

Desk Team