जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने शांति और सुरक्षा के मार्ग के रूप में यूरोपीय एकीकरण के महत्व पर बल दिया है और डिजिटलीकरण और वैश्वीकरण जैसी चुनौतियों से निपटने का आह्वान किया है। मर्केल ने शनिवार को जारी हुए अपने नवीनतम पॉडकास्ट भाषण में कहा, ‘यूरोपीय देशों ने राष्ट्रवाद को छोड़ दिया है और सहयोग करने का फैसला किया है, और यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के बीच भविष्य में शांतिपूर्वक और सुरक्षित रूप से एक साथ रहने के लिए सहयोग पहली जरूरत है।’
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मर्केल ने कहा कि यूरोपीय संघ ने 28 सदस्यीय राज्यों में से 27 में इस वर्ष नागरिक संवाद आयोजित किए हैं, जिसमें उन्होंने अनुभव किया है कि यूरोप के हित को कितना महत्व दिया जा रहा है और यूरोप कितने उत्साह का अनुभव कर रहा है। पॉडकास्ट में मर्केल ने कहा, ‘इन घटनाओं ने मुझे बताया है, यूरोप के बारे में और बात की जाए। न केवल तकनीकी रूप से, बल्कि इन सबसे ऊपर शांति परियोजना के बारे में और अपने मूल्यों और दृष्टिकोणों के साथ यूरोप के पास लोगों के जीवन में बदलाव लाने की जो संभावना है उसके बारे में।’


Download Android App
Download iOS App



