वाशिंगटन में PM मोदी का भव्य स्वागत , कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं न्यू यॉर्क से अब वह वाशिंगटन डीसी पहुंच चुके हैं। यहां एयरपोर्ट पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं न्यू यॉर्क से अब वह वाशिंगटन डीसी पहुंच चुके हैं। यहां एयरपोर्ट पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एयरपोर्ट पर भी उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां पीएम कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

आपको बता दे कि इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी न्यूयॉर्क से यहां पहुंचे, जहां उन्होंने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दिन की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों, राजनयिकों और प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
बता दे कि संयुक्त राष्ट्र में योग कार्यक्रम पूरा हो गया है। इस कार्यक्रम ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है जिसके लिए कार्यक्रम का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। इस योग सेशन में सबसे ज्यादा राष्ट्रीयता (अलग-अलग देश) के लोग शामिल थे। 
साथ ही बता दे कि राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका दौरा कर रहे प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को राजकीय भोज में शामिल होंगे जहां कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
मोदी वाशिंगटन, डीसी में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचे, जहां लगातार बारिश के बीच उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। रेनकोट पहने प्रधानमंत्री दोनों देशों के राष्ट्रगान के लिए खड़े हुए।
वाशिंगटन में फ्रीडम प्लाजा में मोदी का स्वागत करने के लिए बारिश के बीच प्रवासी भारतीय भी मौजूद थे। समुदाय के कुछ सदस्यों ने वाशिंगटन डीसी में होटल के बाहर गरबा और अन्य लोक नृत्यों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, जहां मोदी ठहरेंगे।
वही , आपको बता दे कि वाशिंगटन में दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू की बैकग्राउंड ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे। इसके अलावा मोदी फ्रीडम प्लाजा में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी वाशिंगटन में नेशनल साइंस फाउंडेशन में भविष्य के लिए कौशल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ नेशनल साइंस फाउंडेशन का दौरा करेंगे। मोदी व्हाइट हाउस में निजी मुलाकातों में शरीक होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन व्हाइट हाउस में मोदी के लिए एक रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। प्रधानमंत्री कारोबारी बैठकों में हिस्सा लेंगे। इसमें अमेरिका के बड़ी-बड़ी कंपनियों के कई सीईओ और मालिक भी शामिल होंगे।

Shera Rajput