नाईजीरिया के पश्चिमोत्तर ग्रामीण क्षेत्र में कम से कम 32 लोगों की मौत के लिए सशस्त्र गिरोहों के हमलों को जिम्मेदार ठहराया गया है। स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी।
नाईजीरिया की राजधानी अबूजा से करीब 143 मील दूर काडुना प्रांत के काजूरा क्षेत्र के निवासी सोलोमोन ने बताया कि रविवार को बंदूकधारियों ने चार गांवों पर हमला किया , वे घंटों तक एक गांव से दूसरे गांव तक घूमते रहे। घटिया दूरसंचार के कारण लोग हमला की सूचना नहीं दे पाये। नाईजीरिया के उत्तरी हिस्सों में अक्सर ऐसा होता है।
काडुना में हत्याओं की इस खबर आने से महज कुछ समय पहले दक्षिणपश्चिमी प्रांत ओंडो में कैथोलिक गिरजाघर में एक हमले में 30 लोग मारे गये थे। नाईजीरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार को कहा कि ओंडो में हमला इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस ग्रुप के चरमपंथी विद्रोहियों ने किया। अडारा डेवलपमेंट एसोसिएशन के अनुसार काडुना प्रांत में हमले के बाद गांवों से कम से कम 32 शव निकाले गये हैं।


Download Android App
Download iOS App



