संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि यूक्रेन संकट के समाधान के लिए हाल में उठाए गए राजनयिक कदमों वह खुश हैं और उम्मीद करते है कि राजनयिक प्रयास जारी रहेंगे।
गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों और हफ्तों में हमने जिस स्तर की राजनयिक गतिविधियों को देखा है, उससे महासचिव प्रसन्न हैं। उन्हें उम्मीद है कि सकारात्मक तरीके से राजनयिक प्रयास जारी रहेंगे।’’ उन्होंने कहा कि श्री गुटेरेस इस तरह की कूटनीति का हर संभव तरीके से समर्थन करना जारी रखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



