संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने मंगलवार को विश्व निकाय के आतंकवाद निरोधक अभियानों में भारत के निरंतर सहयोग की प्रशंसा की।
संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमा चलाने में सदस्य देशों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र ने एक प्रमुख कार्यक्रम की शुरुआत की है।
‘यूनाइटेड ऑफिस ऑफ काउंटर-टेररिज्म’ ने ‘यूएन काउंटरिंग टेररिस्ट ट्रैवल प्रोग्राम’ की शुरुआत की है, जिसका वित्त पोषण भारत, जापान, नीदरलैंड, कतर और सऊदी अरब द्वारा किया गया है।
श्रीलंका में अब भी आईएसआईएस आतंकी हमले का खतरा : प्रधानमंत्री रानिलसिंघे
संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी जेले पोस्तमा ने बताया कि भारत ने 250,000 अमेरिकी डॉलर का योगदान देकर संयुक्त राष्ट्र की एंजेसियों को कार्यक्रम को शुरू करने में मदद की।
भारत ने इस दिशा में कदम बढ़ाए और अब अन्य देश भी यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने भारत के सहयोग की काफी सराहना की है।


Download Android App
Download iOS App



