हान चंग ने केन्या का दौरा किया

Summary :

बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। केन्या के उप राष्ट्रपति किथुरे किंडिकी के निमंत्रण पर, चीनी उप राष्ट्रपति हान चंग ने 22 से 25 मार्च तक केन्या का दौरा किया। नैरोबी में, उन्होंने केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो से मुलाकात की, उप राष्ट्रपति किंडिकी के साथ विचार-विमर्श किया, और चीन को शून्य-टैरिफ निर्यात पर केन्या-चीन व्यापार मंच में भाग लिया और संबोधित किया। रुटो के साथ अपनी मुलाकात के दौरान, हान चंग ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से राष्ट्रपति रुटो को शुभकामनाएं और बधाई दीं। हान चंग ने कहा कि 60 वर्ष पहले चीन और केन्या के बीच राजनयिक संबंधों की…

बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। केन्या के उप राष्ट्रपति किथुरे किंडिकी के निमंत्रण पर, चीनी उप राष्ट्रपति हान चंग ने 22 से 25 मार्च तक केन्या का दौरा किया। नैरोबी में, उन्होंने केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो से मुलाकात की, उप राष्ट्रपति किंडिकी के साथ विचार-विमर्श किया, और चीन को शून्य-टैरिफ निर्यात पर केन्या-चीन व्यापार मंच में भाग लिया और संबोधित किया।

रुटो के साथ अपनी मुलाकात के दौरान, हान चंग ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से राष्ट्रपति रुटो को शुभकामनाएं और बधाई दीं। हान चंग ने कहा कि 60 वर्ष पहले चीन और केन्या के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, दोनों पक्ष लगातार पारस्परिक सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों का पालन करते रहे हैं, और द्विपक्षीय संबंध लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

पिछले अप्रैल में, राष्ट्रपति शी चिनफिंग और राष्ट्रपति रुटो ने संयुक्त रूप से नए युग में साझा भविष्य वाले चीन-केन्या समुदाय के निर्माण का निर्णय लिया और चीन-केन्या संबंधों के विकास के लिए एक नई रूपरेखा तैयार की। चीन, दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा बनी सहमति और चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन के परिणामों को लागू करने के लिए केन्या के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। इससे चीन-केन्या सहयोग को नई गति मिलेगी और नए युग में साझा भविष्य वाले चीन-अफ्रीका समुदाय के निर्माण में अग्रणी और अनुकरणीय भूमिका निभाएगा।

रुटो ने हान चंग से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया और कहा कि केन्या एक-चीन सिद्धांत का निरंतर पालन करता है, राष्ट्रपति शी चिनफिंग की वैश्विक पहलों का समर्थन करता है और शून्य टैरिफ नीति के पूर्ण कार्यान्वयन को चीन के साथ विकास रणनीतियों के सामंजस्य को मजबूत करने, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने और पारस्परिक लाभ और उभय जीत का परिणाम प्राप्त करने के अवसर के रूप में लेने के लिए तत्पर है।

बैठक के बाद, दोनों पक्षों ने संयुक्त रूप से संबंधित सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और दस्तावेज आदान-प्रदान समारोह में भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

डीकेपी/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.